मानव स्वास्थ्य और रोग प्रश्न 1
प्रश्न: सूची I का सूची II से मिलान कीजिए।
| सूची I | सूची II |
|---|---|
| A. हेरोइन | I. हृदय संबंधी तंत्र पर प्रभाव |
| B. गांजा | II. शरीर की कार्यप्रणाली को धीमा करना |
| C. कोकीन | III. पीड़ाहर |
| D. मॉर्फीन | IV. डोपामिन के परिवहन में हस्तक्षेप करना |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(1) A-III, B-IV, C-I, D-II
(2) A-II, B-I, C-IV, D-III
(3) A-I, B-II, C-III, D-IV
(4) A-IV, B-III, C-II, D-I
Show Answer
उत्तर: (2) A-II, B-I, C-IV, D-III
व्याख्या-
A. हेरोइन - शरीर की कार्यप्रणाली को धीमा करता है
B. गांजा - हृदय संबंधी तंत्र पर प्रभाव
C. कोकीन - डोपामिन के परिवहन में हस्तक्षेप करता है।
D. मॉर्फीन - पीड़ाहर, पोस्त के पौधे के लेटेक्स से प्राप्त होता है।